फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जमीन के विवाद में मां-बेटी को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। थाना ऊसराहार क्षेत्र में जमीन के विवाद में महिला व उसकी मां को पीटा गया। आरोप है कि गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई। पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता राखी ने निवासी ग्राम इकघरा मौजा सरसई नावर ने थाना ऊसराहार में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पिता की पैतृक जमीन पर गांव के ही कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। राखी के अनुसार 22 जनवरी को उसकी मां आशा देवी ने डीएम कार्यालय में शिकायत की। लौटते समय खेत के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और फावड़े से हमला कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से चोटें भी आईं। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। घटना के बाद डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें