फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: अब तक की सबसे गरम फरवरी, पारा 32.2

Mon, 20 Feb 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन साल बाद 19 फरवरी को सर्वाधिक तापमान रहा। पारा 32.2 डिग्री रहा। दोपहर में लोग पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन

तापमान का हाल ये है कि दिन में पंखे चलने लगे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2021 में 27 व 11 डिग्री व 2022 में अधिकतम 28 व न्यूनतम 12 डिग्री रहा था। अभी फरवरी में नौ दिन शेष हैं। ऐसे में मार्च तक पारा और चढ़ सकता है।
विज्ञापन


दाना आने वाली फसल में करें पोटाश का छिड़काव
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल का कहना है कि गेहूं के लिए अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री होना चाहिए। लेकिन तापमान 32 डिगी पहुंच गया है। शुरुआती मार्च में पारा 40 डिग्री तक छूने की आशंका लग रही है। ऐसे में किसान फसलों में नमी बनाए रखें। जो फसल दूधिया अवस्था में हों और दाना हो उस पर दो ग्राम पोटाश एक लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें