फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक से भिड़ंत में मोपेड सवार की मौत

Mon, 22 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। थाना क्षेत्र के अहेरीपुर मार्ग पर मतिरामपुर के पास सोमवार को बाइक व मोपेड की हुई आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया जहां मोपेड सवार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम अमीनाबाद निवासी लज्जाराम (55) पुत्र धनीराम शर्मा सोमवार की सुबह मोपेड पर सवार होकर बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम शकूरपुर जा रहे थे। जैसे ही वह मतिरामपुर के सामने पहुंचे तभी अहेरीपुर की ओर से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें मोपेड सवार लज्जाराम के अलावा बाइक सवार मध्यप्रदेश के भिंड जिला के कस्बा व थाना फूप निवासी अनिल कुमार व राम सिंह घायल हो गये।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां लज्जाराम की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाइक व मोपड सवार हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन

दो दिन बाद उनके छोटे नाती भुवनेश कुमार की 24 मार्च को लगुन का कार्यक्रम है। घर में खुशी का माहौल बना हुआ था, पर अचानक इस दुर्घटना के बाद घर में मातम का माहौल फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे । शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें