फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 18 जुलाई से मेहरबान होगा मानसून, धान की रोपाई पकड़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई से जिले में मौसम करवट ले सकता है। 18 से 21 जुलाई के बीच आंशिक रूप से बादल छाने के साथ एक-दो दौर की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। यदि पूर्वानुमान सही रहा तो धान की रोपाई में तेजी आएगी और खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 16 से 17 जुलाई तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उमस बनी रहेगी, लेकिन 18 जुलाई से मौसम बदलने के संकेत हैं। जिन किसानों ने अब तक रोपाई नहीं की है, उनके लिए संभावित बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं जिन खेतों में रोपाई हो चुकी है, वहां भी वर्षा से पौधों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से रोपाई का कार्य तेजी से पूरा होगा और फसल की शुरुआती बढ़वार को भी मजबूती मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें