फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिम कार्ड व खाता खुलवाने के लिए वसूले थे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कुरसेना और हनुमंत खेड़ा गांवों में सरकारी योजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी अनिल कुमार की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसी के सहारे अनिल ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर फर्जी खाते और सिम एक्टिव कराए थे। ग्रामीणों के अनुसार, खाते और सिम के लिए सभी से दो-दो सौ रुपये वसूले थे। वहीं सबसे ज्यादा महिलाओं को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


बता दें कि जसंवतनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी सरकारी योजना के जरिए पांच हजार रुपये खाते में भिजवाने का दावा करके उनके दस्तावेजों से फर्जी सिम एक्टिव और खाता सक्रिय करा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल और उसके साथी गांव में घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देते थे। ग्रामीणों को यह विश्वास दिलाया गया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह वैध है।
ठगों ने सिम कार्ड और बैंक खाता खुलवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 200-200 रुपये लिए और आधार कार्ड व फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराए। 25 अक्तूबर से शुरू हुई इस ठगी के सिलसिले में 10 नवंबर को खाते खोले गए। इसके बाद हनुमंत खेड़ा में करीब 85, कुरसेना में 40 और भगवानपुरा में लगभग 45 लोगों से दस्तावेज एकत्र किए गए जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। इस खुलासे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें