फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा घंटे मुलायम की सरजमीं पर रहेंगे मोदी

Sat, 21 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र के तिलकोत्सव में आने वाला वैसे तो हर मेहमान खास होगा। किंतु इन वीवीआईपी में सबसे ऊपर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। प्रधानमंत्री 21 फरवरी को सैफई में करीब सवा घंटे तक रहेंगे। प्रोटोकॉल के हिसाब से उनके ठहरने और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह 8:35 बजे दिल्ली से विशेष प्लेन से चलेंगे और 9:20 बजे आगरा के एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह वायुसेना के विशेष हेलीकॉफ्टर से सैफई के लिए रवाना होंगे। सैफई हवाई पट्टी पर 10:10 बजे उनका हेलीकॉफ्टर लैंड करेगा।

यहां से वह सीधे तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महोत्सव पंडाल में पहुंचेंगे। महोत्सव पंडाल में वह 10:30 बजे से 11 बजे तक उपस्थित रहेंगे। तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के खाने का इंतजाम इसी गेस्ट हाउस में किया गया है। प्रधानमंत्री का भोजन दिल्ली के फाइव स्टॉर होटल मुगल सेरिटन के कुक तैयार  करेंगे। सूत्रों से खबर है कि मोदी को स्थानीय और बिहार के व्यंजनों सहित गुजराती व्यंजन भरोसे जाएंगे।

यहां लंच लेने के बाद प्रधानमंत्री 11:25 बजे वायुसेना के हेलीकॉफ्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के समय से एक घंटा पहले तथा जाने के एक घंटा बाद तक सैफई हवाई पट्टी पर किसी भी दूसरे प्लेन या फिर हेलीकॉफ्टर को उतरने की परमीशन नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें