फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने रोडवेज चालक व परिचालक की लगाई फटकार

विज्ञापन
फोटो संख्या 19: बकेवर में रोडवेज के चालक परिचालक को फटकार लगाती सावित्री कठेरिया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
रोडवेज की बसों के चालक व परिचालकों द्वारा हाईवे पर सवारियां उतारने को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने बस के उनकी जमकर फटकार लगाई। फटकार लगाने के बाद इसको लेकर एआरएम से शिकायत की। बसों को कस्बा के अंदर से सवारियों उतारने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सिक्सलेन बन जाने के बाद से इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें बकेवर व महेवा आने वाली सवारियों को हाइवे पर बकेवर के ओवरब्रिज के पहले ही उतार दिया जाता है। इस कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया इटावा से कस्बा बकेवर आ रही थीं।
उन्होंने हाईवे पर बकेवर ओवरब्रिज से पहले रोडवेज की औरैया डिपो की एक बस से सवारियों को उतारते देखा तो विधायक ने बस के चालक परिचालक को सवारियों को हाईवे पर उतारने पर फटकार लगाई। सवारियों ने विधायक से कहा कि अंदर ले जाकर उतारने को कहा, लेकिन बस के चालक परिचालक कस्बा के अंदर से बस ले जाने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने बस के चालक परिचालक को हाईवे पर सवारियों को उतारने के मामले को लेेकर प्रभारी एआरएम एमसी शर्मा से शिकायत की। शिकायत करने पर बस के परिचालक पीयूष और चालक गलती के लिए माफी मांगते रहे। इस मामले में प्रभारी एमसी शर्मा ने कहा कि चालक व परिचालक को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें