फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछितों की गिरफ्तारी को चलेगा मिशन-75 अभियान

Sun, 14 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पुलिस लाइन मे पुलिस पेंशनर्स एवं क्राइम मीटिंग करते एसएसपी एन कोलांचि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी एन कोलांचि ने  पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में शनिवार को पुलिस पेंशनर्स और अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने 75 वांछितों की गिरफ्तारी के लिए मिशन-75 अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पुलिस पेंशनर्स थाने पर पहुंचते है तो उनकी समस्या को तत्काल सुनें।
विज्ञापन


मीटिंग में आए अभियोजन अधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता की सेवा करने के बजाय घर से बाहर निकाल देते हैं। वृद्धावस्था में लावारिस छोड़ देते हैं। ऐसे बच्चों पर धारा 24 के तहत कार्रवाई कर सकते हैं।

एसएसपी ने कर्री पुलिस चौकी में ताला पड़ा होने पर प्रभारी एसआई बीनेश कुमार को चेतावनी दी। कहा कि चौकी में ताला लगा मिला तो चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा। एसएसपी ने वांछित अपराधियों की समीक्षा करने पर पाया कि 75 अभियुक्त ऐसे हैं जो गंभीर मामलों में वांछित चल रहे हैं।  इन 75 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मिशन सेवेंटी फाइव के नाम से पांच दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें