फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम लालपुर में एक दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव खेत पर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए परिजनों ने युवक को लटके देखा तो परिजनों की चीख निकल गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

ग्राम लालपुर निवासी प्रेमप्रकाश ने बताया कि उनका बड़ा बेटा हरेंद्र प्रताप उर्फ बंटू (29) गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। एक साल पहले वह गांव वापस आ गया था। रविवार सुबह माता-पिता से अलग रहने को लेकर हरेंद्र व उसकी पत्नी बेबी में विवाद हुआ था। इसके बाद हरेंद्र घर से बिना कुछ बताए घर से निकल गया था।
पिता व अन्य परिजनों ने खोजबीन की लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह युवक के पिता और चाचा खेत पर पहुंचे तो आम के पेड़ पर फंदे पर बेटे का शव लटका देखा उनकी चीख निकल गई। सूचना पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने परिजनों समेत ग्रामीणों से पूछताछ के बाद घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक हरेंद्र दो भाई हैं। छोटा भाई सत्येंद्र नोएडा में काम करता है। मृतक की दो बेटियां काव्या व नव्या है। पत्नी बेबी समेत मां कमलेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया प्रथम दृष्टया युवक ने घरेलू विवाद में फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें