फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया के एक गांव में बुधवार शाम बालिका खेत में बकरी चराने गई थी। इस दौरान गांव के चचेरे भाई ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग होने पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने थाने में चौबिया थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 11 वर्षीया बेटी बुधवार शाम को खेत में बकरी चराने गई थी। उसके साथ गांव की और बालिकाएं भी थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में चचेरे भाई ने बेटी को घास रखवाने के बहाने पास बुलाया और बहला फुसला कर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख आरोपी भाग गया। साथ में गई बालिकाओं ने घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने रात में कोई कार्रवाई नहीं को। गुरुवार को पीड़िता की मां ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपित के नाबालिग होने पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। उन्होंने कार्रवाई न करने की बात को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें