फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से लगी आग से लाखों का सामान राख

Sun, 01 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहल्ला मडैया शिव नारायण में रविवार सुबह एक दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से आग की लपटे निकलती देख लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सामान जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन


आग बुझाने में महिला समेत तीन लोग झुलस गए। आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शहर के मडै़या शिव नारायण निवासी नरेश कुमार पुत्र फूल सिंह घर के एक कमरे में परचून की दुकान किए है। दुकान में एक गैस सिलेंडर रखा था। सिलेंडर के लीक होने से सुबह अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

सिलेंडर से उठी आग पूरी दुकान में फैल गई। देखते देखते ही आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने पहले आग पर खुद काबू पाने का प्रयास शुरू किया और सूचना दमकल विभाग को दी लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग लगने से दुकान व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के प्रयास में नरेश की पत्नी गुड्डी देवी व मुहल्ले के दिलीप व प्रेमचंद्र झुलस गए। नरेश ने बताया कि आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान, बीस हजार रुपये नकद व दुकान का सामान समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


यदि मुहल्ले के लोग आग पर काबू नहीं पाते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें