फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर से निकला दूधिया लापता, जंगल में मिला फंदा और चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। रूरा में फोन आने के बाद बुधवार शाम घर से निकला दूधिया लापता हो गया। देर रात तक न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। गुरुवार दोपहर घर से 300 मीटर दूर जंगल में पेड़ पर तौलिया से बना फंदा और नीचे उसकी चप्पल मिलने से अफरातफरी मच गई। परिजन ने पड़ोसी गांव के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र रूरा निवासी हीरा सिंह चौहान (55) बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। भतीजे राज चौहान ने बताया कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने फोन कर उन्हें बुलाया था। हीरा सिंह घर से निकले, पर देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, पर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे तलाश के दौरान घर से 300 मीटर दूर कंधेशीघार मार्ग किनारे जंगल में फंदा और चप्पल मिली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पड़ोसी गांव के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि हीरा सिंह की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हीरा सिंह परिजनों से कहासुनी के बाद घर से निकले थे। पुलिस फोन करने वाले युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस युवक के घर भी गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें