फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुढ़कते पारा ने बढ़ाई गलन भरी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के आते-आते ठंड भी अपने तेवर दिखा रही है। मंगलवार को जनपद का न्यूनतम पारा 03 डिग्री पहुंच गया। एक दिन के ही अंदर न्यूनतम और अधिकतम पारे में दो डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा कोहरा छाएगा।
विज्ञापन

भले ही दिसंबर के महीना में पूरे दिन खुली धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही हो, लेकिन पारा लुढ़कने और ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री था जो मंगलवार को गिरकर 20 डिग्री पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान एक दिन पहले चार डिग्री था जो मंगलवार को 03 डिग्री जा पहुंचा।
विज्ञापन

एक दिन में ही न्यूनतम पारे में दो डिग्री की कमी देखी गई है। इस वजह से पूरे दिन गलन बनी रही। धूप निकलने से लोग छतों और घरों के बाहर बैठे रहे। कंपनी गार्डेन में लोग बड़ी संख्या में धूप सेकने के लिए मैदान में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें