फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सप्ताहभर में 8.6 डिग्री लुढ़का पारा, फिर से 40 डिग्री पार होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सप्ताह में तीन बार आई आंधी और बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। एक सप्ताह पहले तक जहां भीषण गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, वहीं अब पारा 32 डिग्री के आसपास सिमट गया है। मौसम में आई इस नरमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यानी 24 घंटे के भीतर तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह और रात के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को मौसम सुहावना महसूस हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि यह राहत अस्थायी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और स्थानीय स्तर पर बने मौसमीय तंत्र के कारण पिछले दिनों आंधी और बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, लेकिन अगले सप्ताह गर्मी फिर तेवर दिखा सकती है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के आसार हैं और अधिकतम पारा एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें