फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पारा 43 डिग्री पार, बिजली कटौती से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37:::
विज्ञापन


- भरथना चौराहा, रामनगर समेत लाइन पार क्षेत्र में रातभर बनी रही बिजली की आवाजाही
- भीषण गर्मी में बिजली कर्मियों की भी कड़ी परीक्षा, रातभर फॉल्ट सुधारने में जुटे रहे कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नौतपा के चलते इन दिनों पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरसती आग और झुलसाती धूप के बीच बिजली निगम भी उपभोक्ताओं की कड़ी परीक्षा ले रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है। आलम यह है कि जैसे ही गर्मी बढ़ती है, बिजली गुल हो जाती है। एक बार सप्लाई कटने के बाद दो से तीन घंटे तक लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हो रहे हैं।

बुधवार की रात लाइन पार क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए किसी दुःस्वप्न जैसी रही। भरथना चौराहा क्षेत्र का ट्रांसफार्मर बुधवार शाम आठ बजे ही जवाब दे गया। बिजली कर्मियों ने मरम्मत कर इसे चालू किया, लेकिन कुछ ही देर में यह दोबारा खराब हो गया। देर रात करीब एक बजे ही इस इलाके की सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

इसी दौरान रामनगर फीडर से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी पार्क और आसपास के इलाके में एक फेज का न्यूट्रल उड़ गया। इसके चलते इतना लो-वोल्टेज आया कि पंखे भी नहीं घूम रहे थे। भरथना चौराहे पर जुटे कर्मचारियों ने रात करीब दो बजे यहां पहुंचकर फॉल्ट ठीक किया। लाइन पार क्षेत्र में ही कोल्ड स्टोरेज के पास रखा 400 केवीए का भारी-भरकम ट्रांसफार्मर रात में क्षतिग्रस्त हो गया। रात में मरम्मत न हो पाने के कारण आधी रात से लेकर सुबह तक पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। इससे अशोकनगर गली नंबर एक से आठ तक की बत्ती गुल रही, जो गुरुवार सुबह सात बजे आंशिक रूप से बहाल हुई। इस ट्रांसफार्मर को पूरी तरह ठीक करने में गुरुवार दोपहर के दो बज गए। वहीं, मुख्य शहर के एकता कॉलोनी और विकास कॉलोनी में भी रात को दो घंटे और गुरुवार दोपहर को एक घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग बिलबिला उठे। एक्सईएन एचपी मिश्रा ने बतायाकि बिजली आपूर्ति को सुधारने के लिए लगातार कर्मचारियाें की ओर से निगरानी की जाती है। कभी-कभी फॉल्ट ढूंढ़ने में समय लग जाता है, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन

-
ताखा में दो, बकेवर में चार घंटे मिली रात में बिजली
इटावा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। दिन में तो जैसे-तैसे आपूर्ति मिल रही है, लेकिन रात होते ही कटौती का खेल शुरू हो जाता है। बुधवार की रात ताखा क्षेत्र के गांवों में महज दो घंटे बिजली नसीब हुई, जिसके कारण उमस में लोग रातभर सो नहीं सके। बकेवर और लखना क्षेत्र में भी रात को सिर्फ चार घंटे ही बिजली मिल पाई। इसके विपरीत बीहड़ी इलाके चकरनगर में स्थिति थोड़ी बेहतर रही, जहां बुधवार की रात करीब छह घंटे बिजली सप्लाई दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें