फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पारा 40 के पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में सूरज के तेवर तल्ख होने के साथ ही भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जनपद का पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। आलम यह है कि दोपहर होते ही शहर की व्यस्ततम सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रातें भी अब बेचैन करने लगी हैं। गर्मी का सीधा असर शहर के कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पछुआ हवाएं चलने से तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें