फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सदस्यों का जुटाना होगा डाटा’

Thu, 18 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की नारायन बैंकट हॉल में हुई बैठक में पूर्व विधायक व जिला प्रवासी नीरज चतुर्वेदी ने सक्रिय सदस्यता से लेकर संपर्क अभियान के बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कहा कि जिले में जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौ सामान्य सदस्य बनाएं हैं अब उन्हीं कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर उनका डेटा भरना है। उन्होंने कहा कि साथ ही सामान्य सदस्य के मोबाइल से 18001034444 से मिस कॉल करानी है ताकि संपर्क अभियान की पुष्टि हो सके।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अब संपर्क अभियान का दौर चल रहा है। सभी 100 सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्य अपने-अपने सामान्य सदस्यों से संपर्क स्थापित करें।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में साहित्य,संपर्क बही, सक्रिय सदस्यता फॉर्म या अन्य किसी प्रकार की कठिनाई के लिए मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संपर्क प्रमुख सीधा जिलाध्यक्ष से संपर्क करें।  
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि जल्द मंडल स्तर पर सूची के अनुसार मंडल अध्यक्ष सक्रिय सदस्यों के फार्म भरवाकर दो सौ रुपये शुल्क के साथ फार्म जमा करें। पूर्व विधायक अशोक दुबे ने सभी से संपर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया।

संपर्क प्रमुख रमाकांत शर्मा ने सभी मंडल प्रवासियों से आग्रह किया वे मंडलों में पहुंचकर सक्रिय सदस्यों को संपर्क अभियान निकलने के लिए प्रेरित करें। बैठक का संचालन गगन चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर डा. रमाकांत शर्मा, जयवीर सिंह भदौरिया, राजबहादुर यादव, छत्रपाल सिंह सेंगर, रामकुमार चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, ज्ञानेंद्र अवस्थी, कमलेश कठेरिया, डा. रामस्वरूप यादव, सावित्री कठेरिया, मनीष यादव पतरे, राजकमल यादव, जितेंद्र जैन, शरद बाजपेई, दिवारी लाल, करन सिंह राजपूत, कौशल किशोर चौधरी, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें