फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक की, खाना खाया और चले गए सीएम

Wed, 11 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के सिकंदराबाद से लौटते वक्त मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। यहां वह करीब पौने दो घंटे तक रुके। इन पौने दो घंटे में उन्होंने पहले अफसरों के साथ बैठक की और फिर खाना खाने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार की सुबह राजकीय वायुयान से सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां से हैलीकाप्टर के द्वारा वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री वापस लौटे। एथलेटिक्स स्टेडियम में हैलीकाप्टर से उतरने के बाद वह सीधे पीडल्ब्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचे।

यहां पर पहले से ही अफसर बैठक की तैयारी में थे। मुख्यमंत्री ने पहुंचकर यहां जिले भर के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने सैफई के साथ ही जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित पीडल्ब्यूडी के अफसरों से भी उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी लीं। इसके बाद उन्होेंने सैफई में लंच किया और शाम 4:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान डीएम डा. नितिन बंसल, एसएसपी डा. राकेश सिंह, सीडीओ डा. अशोक चंद्र के साथ जिले के आला अधिकारी तथा सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, सांसद मैनपुरी तेजप्रताप सिंह यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें