फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई वापस न होने पर राज्य कर्मचारी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर अब राज्य कर्मचारी संयुुक्त परिषद ने आवाज उठाई है। परिषद ने ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी कि कार्रवाई वापस लें, वरना एक सप्ताह बाद परिषद आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा और मंत्री पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायतराज विभाग के कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
आए दिन जांच के नाम पर कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है। कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह, राजेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा व अजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें