फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आरोपी का मेडिकल करने की होगी जांच, सीएमओ ने जांच कमेटी बनाई

Sun, 11 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी का मेडिकल करने की होगी जांच, सीएमओ ने जांच कमेटी बनाई क्रासर इमरजेंसी में मेडिकल करने की सूचना पुलिस को भेजने में हुई थी देरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हेड कांस्टेबल को पीटने वाले आरोपी का पुलिस को सूचना दिए बिना जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल कराने के मामले में सीएमओ ने रविवार को जांच कमेटी बना दी है। सीएमएस को तीन दिन में जांच रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को सूचना दिए बगैर मेडिकल करने और देर से सूचना देने पर थाना सिविल लाइन प्रभारी ने विजय बहादुर वर्मा ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
घटनाक्रम के अनुसार गत छह जून को थाना सिविल लाइन की सकरौली चौकी के हेड कांस्टेबल विजय यादव को गांव पहाड़पुरा में कुछ लोगों ने घेराबंदी करके गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारा पीटा था। जिसमें अजय व उसकी पत्नी सपना को आरोपी बनाया गया है। इधर घटना के तीन दिन बाद गिरफ्तारी नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी नौ जून की शाम करीब चार बजे पत्नी के साथ बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा और मेडिकल कराकर आराम से चला गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर मेडिकल करने वाले इमरजेंसी के संबंधित डॉक्टर ने करीब तीन घंटे बाद मेडिकल कराने की सूचना थाना सिविल लाइन को दी। इस पर थाना सिविल लाइन प्रभारी ने इमरजेंसी पहुंच कर बिना सूचना दिए मारपीट के आरोपी का मेडिकल कराने पर आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वर्जन
जिला अस्पताल के सीएमएस से कहा है कि पुलिस को सूचना दिए बिना मेडिकल कैसे हो गया व पुलिस को देर से सूचना क्यों दी गई। इसे लेकर जांच समिति गठित कर दी है, जिसे तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
डॉ.गीताराम, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें