फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर साधा निशाना

Mon, 13 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चुनावी जनसभा को संबोधित करती बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महिलाओं पर हो रही अत्याचार की घटनाओं पर अखिलेश सरकार को घेरा। प्रदेश सरकार को गुंडों और माफियाओं की सरकार बता सीएम अखिलेश यादव को दागी मुख्यमंत्री बताया। कहा कि दादरी, मथुरा और बुलंदशहर की घटनाएं जंगलराज का सुबूत हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव के प्रति सहानुभूति जता कहा कि पुत्र मोह में मुलायम सिंह यादव अपने भाई को बार-बार अपमानित कर रहे हैं। अपने वोट बैंक को सहेज कर रखने की मंशा से उन्होंने सपा सरकार में बंद की गईं बसपा सरकार की योजनाओं को बहाल करने का एलान किया।
विज्ञापन

सोमवार को बकेवर नगर के नेशनल हाईवे पूर्वी तिराहे मैदान में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार आने पर आरक्षण समाप्त कर देगी। कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों और उसूलों को ताख पर रखकर सपा से गठबंधन किया है। करीब 46 मिनट के उनके भाषण में अधिकांश समय सपा सरकार निशाने पर रही।  मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय स्थिति बेहद अराजक है। सपा सरकार में पांच वर्ष तक गुंडों का राज रहा। खराब कानून-व्यस्था के कारण लोगों को पलायन पर मजबूर होना पड़ा। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 500 छोटे-बड़े दंगे अखिलेश सरकार में हुए। अपहरण उद्योग फल-फूल रहा है। ऐसे में प्रदेश में विकास की बातें करना सीएम अखिलेश यादव को शोभा नहीं देता। सपा के वोट दो खेमों में बंट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें