बसरेहर। विवाहिता का शव घर पर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
चौबिया थाना क्षेत्र के लुकुट पुरा गांव निवासी गीता देवी (24) का शव मंगलवार को घर पर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को बुलाया। घटना की जानकारी पर तहसीलदार मोहम्मद असलम भी मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद पति व ससुराली भाग गए। गीता की शादी टिंकू से पांच साल पहले हुई थी। गीता का मायका औरैया के जरैला गांव में है। उसके तीन साल का एक बेटा है। थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)