इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के वैरून कटरा साहब खां मोहल्ले के एक घर में घुसकर आरोपियों ने एक महिला लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला वैरून कटरा साहब खां निवासी सोनम (30) पत्नी विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 21 जून की रात करीब 10:00 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान मोहल्ले के ही पंकज, उसके भाई शिवम, दीपक और पूनम अचानक उसके घर में घुस आए। सभी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर एकत्रित हुए पड़ोसियों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता सोनम की तहरीर के पर आरोपी पंकज, शिवम, दीपक और पूनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। संवाद