फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़पुरा क्षेत्र के असवा पूर्वी कछार गांव में बुधवार रात एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना की रात मृतका का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। चार दिन पूर्व ही देवर की शादी हुई थी।
घर में हंसी खुशी का माहौल था। अचानक इस घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा पूर्वी कछार गांव निवासी किसान बलिराम निषाद अपने तीन शादीशुदा और एक अविवाहित बेटे के साथ एक ही घर में रहते हैं।
दूसरे नंबर के बेटे राधेश्याम की पत्नी विजेता (30) ने बुधवार रात करीब 11 बजे साड़ी का फंदा बनाकर कमरे के पंखे से लटक कर जान दे दी।
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बलिराम के तीसरे बेटे अनिल की 27 जून को शादी हुई है। 28 को बरात लौटी। घर में हंसी खुशी का माहौल था।
बुधवार रात को राधेश्याम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। खाना खाकर राधेश्याम घर से बाहर निकल गया।
घर के अन्य सभी लोग अपने कमरों में थे। विजेता एक साल के बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। अंदर से दरवाजे की कुंडी (सांकल) चढ़ा ली और फांसी लगाकर जान दे दी।
राधेश्याम घर लौटा और कमरे में पत्नी को फंदे पर लटका देखा। विवाहिता की मौत से घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने ही विजेता को नीचे उतारा।
सूचना पर बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम और उप निरीक्षक नेम सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार तड़के खबर मिलने पर आगरा जिले के निवोरा थाना क्षेत्र के पाल की गढ़ी गांव निवासी मृतका के पिता नवल सिंह निषाद बेटी की ससुराल पहुंचे।
उन्होंने बताया कि दो साल पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। फिलहाल उन्होंने घटना पर कुछ नहीं कहा।
उप निरीक्षक नेम सिंह ने बताया कि पति से कहासुनी होने पर विवाहिता के आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है।
मृतका के पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच और तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें