जिले में इस साल का पहला और वित्तीय वर्ष का दूसरा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है। बसंत पंचमी (16 फरवरी) वाले दिन प्रदेश सरकार 59 जोड़ों की शादी करवाएगी। समाज कल्याण विभाग ने विवाह समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने लगे हैं।
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पिछले महीने ही 65 जोड़ों का विवाह नुमाइश पंडाल में हुआ था। इस बार फिर नुमाइश पंडाल में ही कार्यक्रम होगा।
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर सरकार की ओर से 51,000 रुपये खर्च किए जाते हैं। इनमें से 35,000 रुपये खाते में जाते हैं जबकि 10 हजार का सामान दिया जाता है। शेष छह हजार रुपये विवाह खर्च में जोड़े जाते हैं।