फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजिल मिलती नहीं राह में रुक जाने पर...

Wed, 30 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘ईश्वरीय वरदान-आपके नाम’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने  किया।
विज्ञापन


निदेशक डा. (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने कहा कि जीवन में आध्यात्म का उतना ही महत्व है, जितना अन्य चीजों का। आध्यात्म से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसके अतिरिक्त आध्यात्म तथा योग से  विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों में भी लाभ मिलता है।

इस मौरे पर पार्श्व गायक पुनीत मेहता ने अपने गीत खुशियां मिलती नहीं मांगने पर, मंजिल मिलती नहीं राह में रूक जाने पर तथा भजन ‘शुभ करम में ना देरी करो , सांसों का भरोसा नहीं...’ गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध एवं आध्यात्म से सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है तथा सकारात्मक जीवन जीने के लिए सहज होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीजों को लेकर सकारात्मक नजरिया विकसित कर हम ऊर्जावान एवं प्रसन्न रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज हम सभी को क्षमा करने का गुण अपने आप में विकसित करने की बहुत जरूरत है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मृदुला बहन के अलावा रिम्स सैफई के अपर निदेशक (प्रशासन) राधाकृष्ण सिंह,  केबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें