जिला पंचायत सदस्यों और शिक्षकों ने किया नमन
जिला पंचायत सभागार में सदस्यों ने नेता जी को नमन किया। इसमें पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, राजेश चौहान, भुजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई में नेता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाचार्य एस एन यादव मौजूद रहे। वहीं डीवीएस मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक डॉ. ब्रजवीर सिंह और प्रधानाचार्य अखिलेश भदौरिया ने मुलायम सिंह को याद किया।