फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ऊधमपुर रद, सिक्किम महानंदा समेत कई ट्रेनें घंटों देर से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सूबेदारगंज से ऊधमपुर जाने वाली ऊधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस शनिवार को इटावा जंक्शन नहीं आई। वहीं सिक्किम महानंदा, नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों घंटों देर से आईं।
विज्ञापन




रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम महानंदा अपने निर्धारित समय दोपहर 3:03 बजे से ढाई घंटे से ज्यादा की देरी से आई। वहीं पुरी से आनंदविहार टर्मिनल जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4:48 बजे से ढाई घंटे से भी अधिक देरी से आई। नई दिल्ली स्पेशल फेयर भी विलंब से आई। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 8:10 बजे से दो घंटे से भी ज्यादा की देरी से आई।
अलीगढ़ से गोविंदपुरी जाने वाली मेमू अपने निर्धारित समय शाम 4:48 बजे से एक घंटे से ज्यादा की देरी से आई। नई दिल्ली से लखनऊ चारबाग स्टेशन जाने वाली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:10 बजे से करीब एक घंटे की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को असुविधा हुई। ट्रेन के पहुंचने का समय जानने के लिए पूछताछ केंद्र पर भी यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें