इटावा। नीलांचल समेत कई ट्रेनें सोमवार को देर से पहुंची। इस वजह से यात्री गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच सके। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुरी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से आई। इसका इटावा आने का समय शाम 4:48 बजे है जबकि वह 6:41 बजे पहुंची। वहीं लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी भी करीब एक घंटा देरी से आई। शकुर बस्ती से सूबेदारगंज जाने वाली फेयर स्पेशल सवा घंटे लेट रही। बांद्रा टर्मिनस व आम्रपाली भी देरी से पहुंची।