फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 13 करोड़ से चौड़ा होगा मानिकपुर-लखना मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मानिकपुर-लखना मार्ग जल्द चौड़ा होगा। सदर विधायक सरिता भदौरिया की पहल पर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की भी उम्मीद है। इस मार्ग के बनने से बड़ी आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

मानिकपुर- लखना मार्ग वर्तमान में 3.75 मीटर चौड़ा है। लखना जाने के लिए शहरवासियों के लिए यह शॉर्टकट रास्ता है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से होकर जाते हैं, लेकिन सड़क संकरी होने की वजह से कई बार बड़े वाहन आमने-सामने आने पर फंसे जाते हैं और जाम लग जाता है। वहीं, इस रोड पर भट्ठों की संख्या अधिक होने की वजह से दिनभर ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ती रहती हैं। इससे करीब छह किलोमीटर की सड़क कई जगह उखड़ गई है।
यह सड़क शहर से सीधी जुड़ने की वजह से मानिकपुर, ईश्वरीपुर, ददौरा, पृथ्वीपुर समेत करीब 15 गांवों के लोग भी जाम के कारण परेशान होते हैं। सड़क कई जगह उखड़ने की वजह से लोग गिरकर चुटहिल होते हैं। ग्रामीण इस सड़क को चौड़ा करने की लगातार मांग कर रहे थे। इसे लेकर विधायक सरिता भदौरिया ने छह किलोमीटर की सड़क को चौड़ा कराने के लिए आश्वासन दिया और अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। सदर विधायक की पहल पर प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसके मुताबिक, मानिकपुर से ईश्वरीपुरा तक छह किलोमीटर सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। अभी इसकी चौड़ाई लगभग आधी है। इस काम पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस काम को स्वीकृति मिल जाएगी।






पृथ्वीपुर निवासी ज्ञानेंद्र चौधरी ने बताया कि बीते कई वर्षों से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। मरम्मत का काम जरूर होता रहा है। हालांकि मरम्मत के बाद भी सड़क जर्जर हालात में पहुंच जाती है। इस मार्ग से ट्रैक्टरों का आवागमन ज्यादा है।
ईश्वरीपुर निवासी मुकेश राजपूत का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से काफी राहत मिलेगी। अभी सिंगल मार्ग होने से जाम की समस्या रहती है। ट्रैक्टरों के आवागमन से सड़क खराब हो जाती है। वाहन को ओवरटेक करने में काफी परेशानी होती है।


मानिकपुर-ददौरा-लखना मार्ग के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण का मुद्दा विधानसभा में उठाया है। इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है जल्द इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन


- सरिता भदौरिया, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें