फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत में मिला जला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। खेत में रखी करब के ढेर में जला शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। शव पूरी तरह से जल जाने से कंकाल ही बचा। इससे शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला है या पुरुष इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव छितौनी निवासी चौकीदार अमरनाथ शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खरदुली-सैफई रोड पर अपने दो अन्य साथियों के साथ निकले थे। गांव से लगभग 400 मीटर आगे दशरथ सिंह के खेत में बाजरे की करब जलती देखी तो वह देखने पहुंच गए। वहां करब में जला शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर एसओ समिति चौधरी, सीओ नागेंद्र चौबे फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई। टीम ने साक्ष्य जुटाए।
मौके पर एकत्रित ग्रामीणों से पूछताछ करके पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव पूरी तरह जला होने और करब से सना होने से महिला है या पुरुष इसका भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन





हाथ-पैर काटकर फूंकने की आशंका
घटनाक्रम को देखकर प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि पहले हाथ-पैर काटे गए और इसके बाद उसे करब के ढेर में दबाकर फूंक दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूखी करब तेजी से जलने की वजह से कुछ ही समय में वह जल गया। पुलिस मान रही है कि उक्त घटनाक्रम को आसपड़ोस के जिले में दिया गया है। इसके बाद मृत व्यक्ति को यहां फूंक दिया गया।

पुलिस जिले के 19 थानों से एक माह में गुम हुए और अपह्रत लोगों का डाटा एकत्रित कर रही है। वहीं आसपास के जनपदों मैनपुरी, फर्रुखाबाद की पुलिस से भी डाटा मांगा गया है। गुमशुदा लोगों की जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की तैयारी में है।



गांव छितौनी में खेत में करब में जला हुआ शव मिला है। शव पूरा जला होने की वजह से यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह पुरुष का है या महिला का। फिलहाल उसे कब्जे लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


- संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें