फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलाष्टमी पर महिलाओं ने देवी मां को अर्पित किया बसौड़ा

विज्ञापन
काली बांह मंदिर में हवन कुंड की परिक्रमा करतीं महिलाएं - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शीतलाष्टमी के अवसर पर रविवार को ग्वालियर रोड स्थित काली बांह मंदिर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। मीठे पकवान बनाकर उन्हें अर्पित किए। घर परिवार की खुशहाली मांगी। कोविड-19 गाइड लाइन के चलते मंदिर के गर्भगृह का द्वार बंद रहा। जिससे महिलाओं को बाहर ही पूजा करनी पड़ी।
विज्ञापन

शीतलाष्टमी पर्व के दिन महिलाएं अपने बच्चों को चेचक एवं संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए मां शीतला देवी की पूजा अर्चना करतीं हैं। पूजन के लिए महिलाओं ने रात में घर पर मीठी पूड़ी, गुलगुले, पुआ, मीठे चावल बनाएं रात में भोग भी लगाया। अगले दिन सुबह महिलाएं काली बांह मंदिर में पू्जा के लिए पहुंची, दोपहर बाद तक पूजन कार्यक्रम जारी रहा। महिलाओं ने हवन कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद मंदिर परिसर में बैठकर परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

कालीबांह मंदिर में बसौड़ा ग्रहण करते श्रद्वालु- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें