फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दुकानदार से दो लाख की टप्पेबाजी करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दुकानदार से दो लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.22 लाख रुपये व एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के कोठी शेरपुर गांव निवासी जनरल स्टोर संचालक दीपक से कार सवार टप्पेबाज 19 फरवरी को दो लाख रुपये के बदले एक बैग में दो लाख 20 हजार रुपये के फुटकर नोट बताकर रद्दी पकड़ा गए थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बकेवर थाना प्रभारी राकेश शर्मा, एसओजी व सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि नौधना गांव से होकर कार सवार टप्पेबाज निकलने वाले हैं। पुलिस ने नौधना रोड के पास से शनिवार दोपहर एक बजे कार सवार दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए टप्पेबाजों ने अपने नाम गौरव कुमार निवासी भगवान घड़ी अनूप शहर रोड थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ व पप्पू दास निवासी सिंगियावां बाजार पोस्ट मेहासिमर थाना किशनपुर जिला सुपौल बिहार बताया। तलाशी में इनके पास से पास से 1.22 लाख रुपये, दो फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल, एक बैग में 23 फर्जी तरीके से बनाई गईं नोटों की गड्डियां, एक रबड़ का पैकेट व मिट्टी के टुकडेृ बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुरादाबाद व संभल में टप्पेबाजी कर चुके हैं। शनिवार को वैदपुरा में एक जन सेवा केंद्र पर काम करने वाले व्यक्ति से भी टप्पेबाजी करने जा रहे थे। पकड़े गए टप्पेबाज गौरव कुमार के खिलाफ अलीगढ़ के थानों में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें