फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने प्रेमिका व उसकी बेटी को गोली से उड़ाया

Sun, 06 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण रुपयों का लेनदेन बताया गया है। महिला बेटी के साथ तीन साल से प्रेमी के संग ही रह रही थी। वारदात करके प्रेमी घर में ताला डालकर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर फरार हो गया।

महिला के पति ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम सरायदयानत की रेखा तीन साल पहले अपने पति कैलाश राजपूत को छोड़कर बेटी वर्षा को लेकर प्रेमी वीरेंद्र उर्फ वीरे राजपूत के साथ कचौरा रोड पर आकर रहने लगी। पति कैलाश राजपूत ने भी उससे नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि वीरे शनिवार की रात अपनी प्रेमिका रेखा एवं उसकी बेटी वर्षा को किसी बहाने राहतपुरा की ओर ले गया। राहतपुरा और नगला जगे के बीच खेत में ले जाकर उसने दोनों को गोली मार दी और शव वहीं छोड़कर लौट आया। रात में ही घर में ताला डालकर पत्नी और बच्चों को लेकर फरार हो गया।

सुबह लाशें मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के ब्लाउज से निकले मोबाइल से फोन मिलाए तो लाशों की पहचान सराय दयानत निवासी कैलाश की पत्नी रेखा और पुत्री वर्षा के रूप में हुई। पुलिस ने कैलाश और उसके परिजनों से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

कैलाश के मुताबिक रेखा तीन साल पूर्व उसे छोड़कर उसके रिश्ते की बुआ के लड़के वीरेंद्र सिंह राजपूत उर्फ वीरे पुत्र महादेव प्रसाद के साथ रहने कचौरा रोड पर चली गई थी। साथ ही बेटी वर्षा को भी ले गई थी।  उसने बताया कि तड़के करीब तीन बजे वह रोड पर खड़ा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने वीरे को रेखा और वर्षा को बाइक पर ले जाते देखा था। सुबह उसे रेखा और वर्षा के शव शंकर के खेत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। मौके से कारतूस के तीन खोखे भी मिले। कैलाश ने वीरे के खिलाफ रेखा और वर्षा की हत्या की तहरीर दी है। इसमें उसने प्लाट बिक्री के 20 लाख रुपये के लेनदेन को हत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें