जसवंतनगर घनश्यामपुरा गांव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही बाइक सवार युवक के खिलाफ लापरवाही गाड़ी चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के धनुआ से बिहारी भटपुरा मार्ग पर रविवार सुबह घनश्यामपुरा गांव के लोगों ने एक खेत में युवक को मृत अवस्था में देखा। गांव के चौकीदार की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार तथा चौकी प्रभारी जगपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
शव की शिनाख्त सैफई थाना क्षेत्र के बिहारी भटपुरा निवासी दिलीप कुमार ने अपने रोहित उम्र 22 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र शाक्य के रूप में की। भाई दिलीप कुमार ने गांव के ही बाइक सवार नवीन कुमार पुत्र सियाराम के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने। इसमें रोहित की मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहित के माता पिता की मौत हो चुकी है।
भाई दिलीप कुमार के अलावा दो बहनों में बड़ी पिंकी की शादी हो चुकी। रोहित की मौत की खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे। प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया।