फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम घनस्याम पुरा के समीप एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो सेख्या 02 गाडीपूरा हाँट स्पोट गली सील - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनुवा से ग्राम बिहारी भटपुरा जाने वाले मार्ग पर घनश्यामपुरा के समीप एक 22 वर्षीय युवक की वाहन से टकराकर मौत हो गई वहीं मृतक के भाई ने थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ बाइक से टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया है, पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ग्राम घनश्यामपुरा के ग्रामीण सड़क पर निकले तो उन्हें डा. रामकुमार के खेत में एक शव पड़ा दिखाई दिया तो इसकी सूचना ग्राम के चौकीदार थाना जसवंतनगर में दी कुछ ही समय पश्चात प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर अंजन कुमार तथा हलका इंचार्ज जगपाल सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आसपास के लोगों से शिनाख्त करने का प्रयास किया।
शव की शिनाख्त उसके भाई दिलीप कुमार ने रोहित (22) पुत्र रमेश चंद्र शाक्य निवासी बिहारी भटपुरा थाना सैफई के रूप में की। दिलीप कुमार ने थाने मे मामला दर्ज कराया हैं, उसमें उसके भाई ने ग्राम बिहारी भटपुरा के ही नवीन कुमार पुत्र सियाराम द्वारा बाइक से टक्कर मार देने का बात कही गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई। प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें