फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 05 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर कचौरा मार्ग पर दोपहर के वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


आगरा जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा निवासी राधेश्याम (38) पुत्र ज्योतिप्रसाद कस्बे में किसी काम से आया था। दोपहर के वक्त वह कचौरा रोड पहर पुल के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था कि बिना नंबर के एक ट्रैक्टर ईंट लादकर वहां से गुजरा।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने राधेश्याम को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे कचौरा रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला। सूचना पर तहसीलदार जसवंतनगर जयकरन सिंह कुशवाह और सीओ जसवंतनगर मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने पब्लिक को समझा बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम खुल सका। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रैक्टर को थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें