फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एप के माध्यम से छोटी राशि के ऋण कराकर लोगों को ठगने वाले फर्जी बैंक अधिकारी को पुलिस ने पकड़ा है। नौरंगाबाद के एक पीड़ित के साथ ठगी के बाद आरोपी ने उसे धमकाया भी था। पुलिस के मुताबिक उसके साथ परिवार व अन्य लोग भी शामिल हैं जबकि वह खुद गिरोह का सरगना है। सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ आठ लोग तहरीर दे चुके हैं जबकि शिकोहाबाद में उसके खिलाफ पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी दीपक शर्मा ने बीते शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने कचौरा रोड निवासी आशीष की शिकायत की थी। बताया कि आरोपी ने बैंक में अच्छी पकड़ हाेने का झांसा दिया और उसे पांच लाख रुपये ऋण दिलाने की बात कही। इसके एवज में उससे 1,01,755 रुपये ऑनलाइन ले लिए।
ऋण न मिलने पर जब रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को सुदिती ग्लोबल स्कूल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल, एक जोड़ी पायल व दो हजार रुपये मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला है। उसने अपने साथ मां मिथलेश, भाई अखिलेश कुमार और अन्य अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात भी कबूली है। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। उसके खिलाफ कोतवाली, सिविल लाइन, भरथना आदि में आठ प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक अधिकारी के रूप में लोगों से मिलता था। उसके वह बैंक की मुहर का इस्तेमाल भी करता था। मुहर को लेकर जांच की जा रही है। वह जरूरतमंद व लोन को लेकर भटक रहे लोगों की फिराक में रहता था। उसके साथ बैंक कर्मियों के होने की भी आशंका लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें