जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन से एक युवक को नौ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक ने बताया की वह बिहार से गांजा लाकर इटावा में इसकी बिक्री करता था।
जीआरपी एसआई इंद्रपाल सिंह, सिपाही जसवीर सिंह व सुभाष बाबू के साथ गश्त पर थे। वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पश्चिम आउटर की मौजूद एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा।
जीआरपी सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास से गांजा से भरा हुआ बैग मिला। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के पास से आठ किलो नौ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
युवक ने अपना नाम सुनील कुमार सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी पछायगांव बताया। उन्होंने बताया कि युवक ने स्वीकार किया कि वह बिहार से लाकर इटावा में गांजा की बिक्री करता है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले तीन माह पूर्व युवक को चोरी के तीन मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।