फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी घुसने की शिकायत करने पर मामा व भांजी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। खेत में बकरियों के आ जाने की शिकायत करने से नाराज परिवार के लोगों ने मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में शुक्रवार शाम छह बजे कुछ लोगों ने दो भाईयों और उनकी भांजी को मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई की शिकार सोनी पुत्री स्व. महेशचंद्र ने बताया कि मां समेत वह अपने मामा अमर सिंह व शर्मन सिंह के पास रह रही है। शुक्रवार को वह चने के खेत की रखवाली कर रही थी। तभी कुछ बकरियां खेत में घुस आईं और चने की फसल खाने लगीं। उसने बकरियों को भगा दिया और इसकी जानकारी अपनी मां सावनश्री को दी। मां ने बकरियां पालने वाले परिवार से इसकी शिकायत की तो वह लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उसके मामा अमर सिंह व शर्मन सिंह ने उन्हें रोका तो उन लोगों ने उसे व उसके दोनों मामा को बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल शर्मन सिंह और सोनी को सैफई पीजीआई भेजा गया। सोनी की मां सावनश्री ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें