फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव में ...जीजा पानी भरें

Wed, 31 Dec 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सैफ्रई महोत्सव में मंगलवार की रात लोकगीतों व लोकनृत्य के नाम रही। सर्द रात में पंडाल में बैठा हर व्यक्ति मालिनी अवस्थी और दिवाकर द्विवेदी के गीतों पर झूमता रहा। मंच पर सबसे पहले दिवाकर द्विवेदी ने सैफई महोत्सव पर गीत सुनाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


उन्होंने सुनाया कि चलो चले सइयां इटावा ओर सैफई महोत्सव की चर्चा बड़े जोर...। इसके बाद भोजपुरी गायिका नेहा ने ...दरोगा जी आई लव यू गीत सुनाया। नेहा के गीत हमरी जीजी की है सरकार, जीजा पानी भरें पर पंडाल में बैठे युवा अपनी जगह पर झूमने लगे। मालिनी अवस्थी ने भी कई धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं।

मुरारीलाल शर्मा पार्टी के कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत करके समा बांधा। न्यूजीलैंड का फायर नृत्य देखकर सभी चकित रह गए। कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, नगर पालिका चेयरमैन इटावा कुलदीप गुप्ता संटू, आशीष राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें