फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा ब्लाक में प्रधानी के लिए 948 नामांकन

Sun, 29 Nov 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। पंचायत चुनाव में महेवा ब्लाक की 91 ग्राम प्रधान सीटों के लिए  948 एवं  सदस्य पद के लिए 749 नामांकन हुए। कुछ काउंटरों पर एआरओ के धीमी गति से कार्य करने से नामांकन करने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


 महेवा ब्लॉक में पंचायत चुनाव चौथे चरण में 9 दिसंबर को मतदान  होना है  जिसके लिए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन ब्लॉक कार्यालय पर नामांकन कार्य प्रात: 8 बजे  से आरंभ हो गया। कुछ काउंटरों पर बैठे एआरओ के धीमी गति से कार्य करने से नामांकन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इस पर लाइन से निकल कर कई बार नामांकन कराने वालों ने आरओ महेवा एवं डाइट प्राचार्य  ओम प्रकाश सिंह से शिकायत की। आरओ ने कई वार काउंटरों पर जाकर तेजी से नामांकन जमा  करने के लिए कहा लेकिन उसके बाद भी कार्य में कोई तेजी नहीं आई।  मसलन जो लोग नामांकन  के लिए लाइन में 2 बजे लग गए थे, उनका नामांकन शाम 5 बजे तक जमा नहीं हो पाया था। आरओ  ने बताया कि जो लोग 4 बजे तक नामांकन ले लिए लाइन में लग गए उन सभी के नामांकन जमा  होंगे चाहे कितना समय लगे।

महीने का अंतिम शनिवार  होने से बैंक में अवकाश से नामांकन की फ़ीस जमा करने के लिए  ब्लॉक पर ही   काउंटरों की व्यवस्था करके फीस जमा कराई गई।  इसके अलावा जिला पंचायत के अदेय प्रमाणपत्र का  रसीद बुक दोपहर के पहले ही समाप्त होने से लोगों को परेशानी हुई।  नामांकन पत्रो की जांच के लिए दो दिन अलग से है।
विज्ञापन


 नामांकन के अंतिम दिन सदस्य पद के लिए ज्यादा नामांकन हो रहे थे। नामांकन पत्रो की बिक्री का कार्य शाम 4  बजे तक हुआ। नामांकन कार्य सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश राय,  सीओ लाइन शिव कुमार राय,  आरओ ओम प्रकाश सिंह , एडीओ पंचायत जमाल अहमद, थानाध्यक्ष बकेवर बिजेंदर सिंह की  उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें