निवाड़ीकला। परिवार नियोजन और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में महेवा सीएचसी को जनपद स्तर पर पहला स्थान मिला है। सीएचसी अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ को सीएमओ ने सम्मानित किया है।
सर्वाधिक नसबंदी करने, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सुरक्षित प्रसव व गर्भवती महिलाओं का इलाज, दवा वितरण, सलाह आदि में महेवा सीएचसी ने उत्कृष्ट कार्य किया। अधीक्षक डॉ गौरव त्रिपाठी की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया। प्रथम स्थान हासिल होने पर सीएमओ डॉ गीताराम ने सीएचसी महेवा अधीक्षक डा गौरव त्रिपाठी सहित स्टाफ को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान आईएमए की जिला इकाई के अध्यक्ष डाॅ. डीके सिंह और सचिव डाॅ. श्रीवास्तव, डाॅ. रामबिहारी, एसीएमओ बीएल संजय, डाॅ. दिलीप अग्रहरि मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
इटावा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को बुधवार को आईएमए हॉल में सीएमओ डॉ. गीताराम ने सम्मानित किया।
उन्हाेंने चिकित्सक, एएनएम, आशा संगिनी, आशा और परिवार नियोजन काउंसलर, स्टाफ नर्स को ऐसे ही अच्छा कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस व सर्जन डॉ. राम बिहारी को नसबंदी सेवा प्रदाता के रूप में प्रथम पुरस्कार मिला। डॉ. मौलश्री मेहता, डॉ. मंगल सिंह को द्वितीय स्थान मिला। विशिष्ट सम्मान डॉ. अनिल को दिया गया। सर्वाधिक नसबंदी और पीपीआईयूसीडी के लिए बसरेहर के अधीक्षक डॉ. विकास सचान को द्वितीय, जसवंतनगर के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार को तृतीय स्थान मिला।
नसबंदी के लिए प्रेरित करने के लिए एएनएम उपासना गौतम, रीता, नीतू, बबली और आशा मंजू, उर्मिला रूपरानी को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर चिह्नित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच करवाने के लिए आशा, लेखा, मंजू और रजनी को पुरस्कृत किया गया। डॉ. अर्चना व स्टाफ नर्स शंकरलाल, अल्पना, संगीता को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ.बीएल संजय, डॉ. शिवचरण हेंब्रम, डॉ श्रीनिवास, डॉ. बलराज, आईएमए की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, सचिव डॉ. डीके सिंह, संदीप दीक्षित, प्रभात बाजपेयी, डॉ. रहीसुद्दीन, चंद्रपाल सिंह, अमित विश्वकर्मा उपस्थित रहे।