फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महेरा फाटक ओवरब्रिज स्वीकृत नक्शे पर बने, धरना स्थगित

Fri, 06 Nov 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेरा फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के विरोध में क्षेत्र के करीब दो सौ लोग एकत्रित हुए। उन्होंने पुल का निर्माण पूर्व स्वीकृत नक्शे के आधार पर करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। लोगों ने तख्त व कुर्सी पर बैठकर फाटक पर नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी बाद में विधायक के समझाने पर धरना स्थगित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मार्ग का उतार भरथना रोड की सर्विस लाइन पर कर दिया गया है जो उचित नहीं है। लोगों ने सिर्फ सदर विधायक सरिता भदौरिया से बात करने की इच्छा जताई। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर विधायक सरिता भदौरिया और एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से वार्ता की। अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार ने रेल मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को फोन पर पूरी जानकारी दी।

आंदोलनकारियों की मांग बताई गई कि पुल पूर्व स्वीकृत नक्शे से बनाया जाए। अधिकारियों ने इस संबंध में पुनः सर्वे कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो सबके हित में होगा, उसी पर कार्य किया जाएगा। विधायक सरिता भदौरिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई से अवगत कराया। उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना स्थगित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें