फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : मंदिर में 14 बैरिकेडिंग, चार स्थानों पर पार्किंग

विज्ञापन
फोटो 06::::मंदिर परिसर का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। संवाद
विज्ञापन
ताखा। महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारी महादेव मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थों ने उन्हें सुरक्षा के लिए 14 स्थानों पर बैरिकेडिंग और चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही। उन्होंने मेला कमेटी अध्यक्ष पंचम सिंह यादव को निर्देशित किया कि गंगाजल से भरी कांच की बोतलों को एक स्थान पर संकलित कर ही जलाभिषेक कराया जाए ताकि परिसर में बोतलें टूटने से अव्यवस्था न फैले। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात थानाध्यक्ष, 10 इंस्पेक्टर, 105 सिपाही और 60 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त दो सेक्शन पीएसी के जवान भी चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेंगे।
अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए मेले में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी जबकि मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी चार पहिया वाहनों को बैरियर पर रोककर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम ताखा श्वेता मिश्रा, सीओ रामदवन मौर्य समेत थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें