फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खनन की सूचना पर पहुंची टीम पर माफिया ने की फायरिंग

Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 10) चकवा बुजुर्ग में मौके पर खड़ी जेसबी और डंपर। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 11) बसरेहर थाने में खड़ी माफिया की कार। संवाद
हवाई फायरिंग करते हुए फरार हुए माफिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर वैदपुरा मार्ग पर छापेमारी की। जेसीबी, डंपर और बिना नंबर की कार छोड़कर माफिया फायरिंग करते हुए भाग गए। हालांकि एसडीएम ने हवाई फायरिंग की बात से इन्कार किया है। टीम ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
गुरुवार देर रात पौने 12 बजे अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम विक्रम राघव और सीओ सैफई नागेंद्र चौबे फोर्स के साथ वैदपुरा मार्ग पर चकवा बुजुर्ग के पास पहुंचे। टीम को देखकर माफिया जेसीबी, डंपर और बिना नंबर की कार छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस के खदेड़ने पर माफिया हवाई फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भाग गए।
विज्ञापन

काफी देर तक माफियाओं की तलाश करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं लगा। इस पर टीम ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि कई दिनों से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी, लेकिन मौके पर पहुंचते ही वहां पर कुछ नही मिलता था।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात को भी बसरेहर क्षेत्र में तीन जगह अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सीओ नागेंद्र चौबे के साथ चकवा बुजुर्ग गांव के पास घेरा बंदी कर एक डंपर और जेसीबी को पकड़ कर सीज किया गया है। फायरिंग नहीं हुई है। घेरा बंदी के दौरान एक कार को भी खनन माफिया छोड़कर भाग गए थे। उसे भी सीज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें