फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य के शतक से लखनऊ ने दिल्ली को छह रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा व अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सैफई में खेले जा रहे चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल ऑल इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को लखनऊ तथा और जालौन जोन की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

इटावा में पहला मैच में लखनऊ व दिल्ली के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में शौर्य सिंह के शानदार शतक और आयुष पांडेय के अर्द्धशतक की बदौलत दो विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
शौर्य सिंह ने सर्वाधिक 120 रन, आयुष पांडेय ने 61 और शुभांकर ने 26 रन बनाए। दिल्ली की ओर से करन सिंह राजपूत ने दो विकेट लिए। जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन ही बना सकी और मैच छह रनों से हार गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से रितिक अरोड़ा और संकल्प सिंघाई ने सर्वाधिक 45-45 रन, संजीव ने 38, प्रदीप यादव ने 32 तथा उजैर ने 30 रन बनाए। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुबस्सीर ने तीन, शौर्य सिंह, आयुष पांडेय ने दो-दो तथा मोहम्मद हासिम और प्रिंस मौर्या ने एक-एक विकेट लिया।
शौर्य सिंह को शानदार हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायरिंग अश्विनी मंधानी एवं सतीश पांडेय ने की। स्कोरिंग सचिन पाटकर ने की। उधर, सैफई में दूसरा मैच जालौन जोन और सुल्तानपुर के बीच खेला गया।
सुल्तानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवरों में 86 रन बनाकर आउट हो गई। जालौन जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभय सोलंकी ने चार, हिमांशु प्रजापति ने तीन, देवांश चतुर्वेदी ने दो और अमन भदौरिया ने एक विकेट लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी जालौन जोन की टीम 29.2 ओवरों में चार गेंद शेष मैच आठ विकेट से जीत लिया। जालौन जोन की ओर से अमन भदौरिया ने सर्वाधिक 38, देवांश चतुर्वेदी ने 22, आयुष त्रिवेदी ने 11 रन बनाए।
सुल्तानपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ सिंह और रितिक श्रीवास्तव ने तीन-तीन और सक्षम अवस्थी ने एक विकेट प्राप्त किया। जालौन जोन के अभय सोलंकी को शानदार गेंदबाजी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कमेटी सदस्य श्याम बाबू ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
इस मौके पर विकास कुमार, अभिषेक शुक्ला, एसएमजीआई चेयरमैन विवेक यादव, क्रीड़ाधिकारी सैफई एसके लहरी, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अमरीश प्रताप सिंह, आनंद यादव, पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र यादव, आशीष यादव, श्याम यादव, विजय पाल, लल्लन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज इनके बीच होगा मुकाबला
शुक्रवार को सैफई में दिल्ली और लखनऊ के बीच तथा इटावा में जालौन जोन और लखनऊ के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें