स्थानीय एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही आईजीसीएल मैचों की श्रंखला में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मैच खेल गए । पहले सेमीफाइनल में लखनऊ क्रिकेट क्लब ने बाबा कालेश्वर मोहनलालगंज और दूसरे सेमीफाइनल में पंचवटी विनायकपुर कानपुर की टीम ने भोजीपुरा बरेली की टीम को हराया। अब नौ जनवरी को लखनऊ क्रिकेट क्लब और पंचवटी विनायकपुर कानपुर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
पहले सेमीफाइनल में लखनऊ क्रिकेट क्लब, लखनऊ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए। धीरज ने 45 बाल पर 66 रन और नुमान ने 26 बॉल पर 54 रन और विनीत नें 21 बॉल पर 30 रन बनाए।
बाबा कालेश्वर मोहनलालगंज लखनऊ की ओर से विशाल ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट और आशिफ ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। बाबा कालेश्वर मोहनलालगंज लखनऊ 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई। टीम 30 रन से हार गई।
जावेद ने 21 बाल पर 47 रन, संजय ने 11 बाल पर 20 रन और रजत ने 17 बाल पर 37 रन बनाए। लखनऊ क्रिकेट क्लब की तरफ से सौरभ बंगाली ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए। विशाल ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए।
दूसरा सेमीफाइनल मैच भोजीपुरा बरेली और पंचवटी विनायकपुर कानपुर के बीच हुआ। पंचवटी विनायकपुर कानपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए। राकेश ने 16 बाल पर 48 रन और सोनू ने 12 बाल पर 35 रन और सुशील ने 41 बाल पर 45 रन बनाए।
भोजीपुरा बरेली की तरफ से इमरान ने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट और वसीम ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। भोजीपुरा बरेली 13.2 ओवर में 115 रन बनाकर आल आउट हो गई । टीम 89 रन से मैच हार गई। इमरान ने 39 बाल पर 67 रन और शाहरूख ने चार बाल पर आठ रन बनाए।
पंचवटी विनायकपुर कानपुर की तरफ से सुशील ने 3.2 ओवर मे 23 रन देकर तीन विकेट और आदित्य ने दो ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। पंचवटी विनायकपुर कानपुर ने 89 रन से मैच जीता । मैन आफ द मैच सुशील रहे। उन्होने 45 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए।
आईजीसीएल के चेयरमैन डा अनुराग भदौरिया ने टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की । मैच के आयोजन में मीडिया प्रभारी रोहित श्रीवास्तव और करमवीर सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।