बसरेहर। दो बच्चे गर्भ में खोने के बाद ऋषि ने सोमवार को पत्नी और अपनी आठ माह की मासूम बेटी को खो दिया। उसका रो-रोकर बुरा हाल था।
सीएचसी में बिलखते हुए सास उर्मिला ने बताया कि बेटे ऋषि की शादी लखनाै थाना सहार जिला औरैया की रानी से पांच साल पहले शादी की थी। सबकी तरह हम बुजुर्ग भी पोता-पोती आने का इंतजार कर रहे थे। करीब चार साल के अंतराल में बहू दो बार गर्भवती हुई। दोनों बार गर्भ में उसके बच्चों की मौत हो गई। इससे ऋषि और रीना समेत पूरा परिवार परेशान हो गया था। बड़ी मिन्नतों के बाद आठ माह पहले पौत्री परी ने जन्म लिया तो घर में खुशियां आई थीं। अस्पताल में ही फफक रहा ऋषि बार-बार बस यही कह रहा था कि मेरा तो पूरा जीवन खत्म हो गया। मेरा सबकुछ चला गया। वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंची रीना की मां समेत मायके वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर सीएचसी में पहुंचे रीना के भाई गोविंद ने बताया कि बहन और बहनोई के बीच करीब सात माह पहले किसी बात पर अनबन हो गई थी। इसके बाद बहन मायके चली गई थी। करीब छह माह मायके रहने के बाद वह 15 दिन पहले ही ससुराल आई थी।