फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फरार पूर्व प्रधान ने किया सरेंडर

Tue, 11 Jul 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ढाई माह पहले सैफई थाना क्षेत्र के लछबाई गांव में एक किसान का शव पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ पाया गया था। मृतक के भाई ने पूर्व प्रधान सहित छह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की पत्नी और उसकी बेटी एससएपी के पास आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाने पहुंची। एसएसपी ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लाइन हाजिर करने की बात कही। वहीं एसएसपी ने जानकारी दी कि एक आरोपी पूर्व प्रधान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन


29 अप्रैल को थाना क्षेत्र के लछबाई निवासी जोगेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसके बड़े भाई हरेंद्र के घर के सामने गांव के ही कुछ लोग पूर्व प्रधान के सहयोग से भीमराव आंबेडकर की मूर्ति बिना अनुमति के लगाना चाहते थे। इस पर बड़े भाई ने अनुमति लेकर मूर्ति लगवाने के लिए कहा था। लेकिन नामजद लोग नहीं माने और 27 अप्रैल की रात आठ बजे नामजद लोगों ने एक साथ होकर पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
उसी रात नौ बजे गांव के इंदल सिंह, विकास, पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, सर्वेंद्र व राजीव पीड़ित के घर पर आए और बोले कि उनसे कोई लड़ाई नहीं है वह राजीनामा को तैयार हैं। उसके घर के सामने मूर्ति नहीं लगाएंगे तभी हरेंद्र ने उक्त नामजद लोगों की बात पर भरोसा कर लिया और उनके साथ चला गया। तभी आरोपियों ने पीड़ित के भाई की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या में मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मामला हत्या से हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने में बदला गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 जून को कोर्ट से धारा 82 का नोटिस आरोपियों के घर पर चस्पा किया था। जिसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सोमवार को मृतक की पत्नी सीमा और उसकी बेटी खुशी ने एसएसपी से आरोपियों गिरफ्तारी के लिए हाथ जोड़कर बिनती की। एसएसपी ने तुरंत थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल को फोन लगाकर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह थाना प्रभारी को लाइन में भेज देंगे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता ने सरेंडर कर दिया है। और आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें